इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग एवं मुस्लिम यूथ लीग के द्वारा आज बिहार शरीफ में CAA, NRC NPR के ख़िलाफ़ प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के खिलाफ समाजिक दूरी के साथ प्रोटेस्ट किया।

बिहारशरीफ-इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग एवं मुस्लिम यूथ लीग के द्वारा 6 मई को नेशनल प्रोटेस्ट डे का ऐलान किया गया था जिसमें NSA, UAPA बनाए गए कानून के द्वारा एक समुदाय के बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी को साथ ही पिछले दिनों चले CAA,NRC,NPR आंदोलन में शामिल हुए लोगों को गिरफ्तार करने साथी जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों पर अत्याचार एवं उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है साथ ही मीडिया इसे दिखा भी नहीं रही है इसी को देखते हुए मुस्लिम यूथ लीग ने 6 मई को ऑनलाइन नेशनल प्रोटेस्ट डे का ऐलान किया बिहार शरीफ नालंदा जिला में भी लोगों ने अपने-अपने घरों एवं मोहल्ले में लॉग डॉन का पालन करते हुए डिस्टेंस मेंटेन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया जिसमें मुस्लिम यूथ लीग के जनरल सेक्रेटरी सैयद शहजाद आबेदीन ने कहा के हुकूमत बेकसूर लोगों की गिरफ्तारी को बंद करें और तुरंत का तुरंत गिरफ्तार लोगों की रिहाई करें और इस तरह के भेदभाव को सरकार खत्म करें वरना यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा, साथ ही शहजाद आबेदी ने इस प्रदर्शन में साथ देने के लिए बिहार शरीफ की आवाम एवं मुस्लिम यूथ लीग के तमाम कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया,  बिहारशरीफ में मुस्लिम यूथ लीग के कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर मेहनत किया गया और हर घर के लोगों ने अपने अपने मोहल्ले में विरोध प्रदर्शन किया जिसमें मोहम्मद सालेहीन खान, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद फसिउद्दीन, मोहम्मद अली, मोहम्मद एजाज, इत्यादि लोग शामिल थे