स्वराज पार्टी ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर बधाई दी।  

        बिहारशरीफ। 30 मई हिन्दी पत्रकारिता दिवस मौके के पर स्वराज पार्टी (लोकतांत्रिक) के जिला सचिव संजय कुमार ने कहा कि आज भी पत्रकारिता का एक अलग महत्व है। इस महत्ता को बनाए रखने के लिए तमाम पत्रकार बंधुओं को स्वराज पार्टी (लोकतांत्रिक) नालंदा की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए यह कहना है कि आपके हाथों में जो कलम है। उसमें बहुत बड़ी ताकत होती है। अपनी ताकत को कहीं पर बिकने ना दे। बिके हुए पत्रकार के पास धन तो हो सकता है लेकिन मान, सम्मान, प्रतिष्ठा कदापि नहीं हो सकता।