ऑल इंडिया दुसाद परिवार (रजि.) ने ज्योति को किया सम्मानित।                    
  दरभंगा। ऑल इंडिया दुसाद परिवार (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबली पासवान  एवं मुख्य सलाहकार  जय राम प्रसाद  ,राजकुमार भारती, राष्ट्रीय महासचिव, रामबाबु पासवान मुख्य संरक्षक,
 श्री प्रभाष राष्ट्रीय कोष, डॉ० अनिरुद्ध राष्ट्रीय उप कोषाध्यक्ष, दिनेश राम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष , देव नारायण पासवान प्रदेश अध्यक्ष बिहार , राजकुमार अधिवक्ता प्रदेश सचिव बिहार, ऑल इंडिया दुसाध परिवार (रजि०)
निर्णय लेकर माननीय ज्योति कुमारी पासवान को ऑल इंडिया दुसाध परिवार की ओर से साइकिलिग स्पेशल रू 9000/- का एक साइकिल आदरणीय श्रीमान जयराम प्रसाद सिंह उद्योगपति सह डायरेक्टर जयराम फाउंड्री, हैदराबाद सह राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार द्वारा ऑल इंडिया दुसाध परिवार की ओर से दिया गया एवं जयराम फाउंड्री प्रा लि हैदराबाद में श्रीमान मोहन पासवान जी को नौकरी का भी ऑपशन दिया गया।
ऑल इंडिया दुसाध परिवार (रजि०) की ओर से अंग वस्त्र सूट शाॅल स्पोर्ट जुता, 5100/- का नकद पुरस्कार एवं पढाई का पुरा जिम्मेदारी वहन करने संबंधी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। महासचिव राजकुमार भारती ने कहा ज्योति कि उज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
बिटिया ज्योति को ऑल इंडिया दुसाध परिवार के द्वारा  प्रदत् अंग वस्त्र पहनाकर, पुष्पमाला पहनाकर, मिठाईयाँ खिलाकर हौसला अफजाई कर मुबारकबाद दिया गया।
इस काम को ऑल इंडिया दुसाध परिवार रजि० के राष्ट्रीय महासचिव  राज कुमार भारती, बिहार प्रदेश अध्यक्ष देव नारायण पासवान, समाजिक सदस्य सुरेश पासवान ने स्थानीय सक्रिय सदस्य श्री अरुण पासवान, भागीरथ पासवान एवं जिलाध्यक्ष उपस्थित हुए।