पंचायत पकरी गुरिया ग्राम मदसारी में हंदवाड़ा में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए सेना के आठ जवानों को श्रद्धांजलि दी गई

स्वराज पार्टी के कार्यकताओं ने उत्तरी कश्मीर के  हंदवाड़ा में बीते दिनों आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए आठ सेना के जवानों को ग्राम मदसारी में  मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा के दौरान स्वराज पार्टी  के युवा नेता दीपक कुमार दांगी ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। पिछले दिनों से मुठभेड़ में आतंकियों से लोहा लेते हुए 8  जवान शहीद हुए हैं। इनके सर्वोच्च बलिदानों को हमेशा याद रखा जाएगा। इस समय पूरा देश उन पर गर्व महसूस कर रहा है, देश का प्रत्येक नागरिक इस दुख की घड़ी में शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा है। इस समय जब पूरी दुनिया महामारी कोरोना बीमारी से लड़ रही है, लेकिन कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को पाकिस्तान द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है। अगर कोई भी आतंकी  हथियार उठाता है तो भारतीय जवान आतंकवादियों को मिटाने के लिए अपने प्रयास जारी रखेगी l श्रद्धांजलि सभा में रविकांत सिन्हा,  सतीश कुमार, सुधीर कुमार वर्मा, नीतीश कुमार,  मुकेश कुमार वर्मा,  टिंकल कुमार,  गप्पू कुमार,  सौरभ कुमार, अन्य मौजूद रहे l*