मौसम का असर या कोरोनावायरस का।  

 बिहारशरीफ। मौसम का जो मिजाज बदला है इससे बच्चों बुजुर्ग और नौजवानों पर भी इसका असर लगातार देखने को मिल रहा है। छोटे बच्चे जो अठारह बर्ष से कम है वह चलते फिरते ही गिर कर चोटिल हो रहे हैं किन्हीं का पांव हाथ व सर से चोटिल हो रहे हैं तो बुजुर्ग भी इससे अछूता नहीं है। शहर के नालन्दा हड्डी व रीढ़ सेंटर अस्पताल में सैकड़ों की संख्या में मरीजों को देखा जा सकता है
        यह जानकारी स्वराज पार्टी के जिला सचिव संजय कुमार ने दिया और कहा कोरोनावायरस डीजिज-19 को लेकर लॉक डाउन में बच्चों बुजुर्ग पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि बच्चे ज्यादा उछल कूद न कर सके। संजय ने कहा कि शरीर गर्म होना चाहता है लेकिन इस बैसाख जेठ के महीने में भी बारिश होने और मौसम सर्द रहने से शरीर के ऊपरी भाग ठंड के कारण सिकुड़न बनाए रहने से दिमाग सही से काम नहीं कर पाता है। इससे बच्चे और बुजुर्ग अपना संतुलन बना नहीं पाते है और गिरने का संभावना बना रहता है। बच्चों और बुजुर्ग को घर पर भी मास्क लगाकर रहना चाहिए ताकि घर में होने वाला दुर्घटना से बचा जा सके।