बीमार बहन को देखने आए लॉक डाउन में फंसे।
बिहारशरीफ। स्वराज पार्टी लोकतांत्रिक के जिला सचिव संजय कुमार का भाई संतोष कुमार का साला (अमित कुमार) और साले की बेटी आसनसोल से बिमार बहन को देखने के लिए 21 मार्च को बिहारशरीफ आए हुए थे। इसी क्रम में 22 मार्च को जनता कर्फ्यू व लॉक डाउन की शुरुआत हो गई। आज तक यही फंसे रह गए। भाई संतोष का साला और साले कि बेटी नालन्दा में फंस गए और उधर उनका मोटरसाइकिल आसनसोल जंक्शन के मोटरसाइकिल स्टैंड में आज तक फंसा पङा है। उनके माता-पिता शेखपुरा जिला अपने गांव में रह रहे हैं। उनकी मां भी हृदय रोग से ग्रसित है। अमित अपने गांव भी लॉक डाउन के कारण नहीं जा सके ।

0 Comments