एसटीईटी परीक्षा रद्द न करने की सरकार से अपील:रमेश
भारतीय बेरोज़गार पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार ने बयान जाड़ी करते हुए सरकार से अपील की है।उन्होंने कहा कि एसटीईटी परीक्षा रद्द न कि जाए।रमेश कुमार ने बिहार के बेरोज़गारों की दयनीय स्तिथि से अवगत करवाते हुए कहा कि एक तो लॉक डाउन की वजह से पहले से ही लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं ऐसे में यदि सरकार बेरोज़गारों के हितों को ध्यान नहीं देगी तो कौन देगा।रमेश ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से सरकार सरकार पूरी तरह से अस्त व्यस्त हैं ऐसे में परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा लेना राज्य हित में नहीं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सिर्फ़ दो जिलों
सहरसा और गया केंद्रों पर गड़बड़ी की शिकायत के आधार पर परीक्षा रद्द करना बिल्कुल उचित नहीं है।रमेश ने कहा कि सरकार के अनुसार परीक्षार्थियों ने इन केंद्रों पर उपद्रव किया था. इसके बाद ही अब बिहार बोर्ड ने परीक्षा रद्द करने का फैसला ले लिया।रमेश कुमार ने सरकार से पूछा कि एसटीईटी में सिर्फ़ दो जिलों में उपद्रव की ख़बर मात्र से ही पूरी परीक्षा रद्द करने का फ़ैसला दे दिया गया जबकि बिहार दारोग़ा परीक्षा में तो प्रश्न पत्र ही वायरल हो गए थे,छात्रों ने धरना प्रदर्शन दिया था,सीबीआई जाँच की माँग उठी थी फ़िर भी दारोग़ा परीक्षा रद्द क्यों नहीं हुई?उन्होंने अपने सम्बोधन के माध्यम से सरकार से अपील की है कि परीक्षा रद्द करना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा,सरकार को यह बेरोज़गार विरोधी फ़रमान वापस लेना होगा नही तो लॉक डाउन के बाद लाखों पीड़ित अभियर्थियों को साथ लेकर इस सम्बंध में बेरोज़गार पार्टी के बैनर तले व्यापक आंदोलन किया जाएगा।उन्होंने विपक्ष से भी छात्रों के हितों में आवाज उठाने की मांग की है।


0 Comments