नालंदा का ये लाल क्रिकेट मैदान के बाहर लगातार कर रहा कमाल:
कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के ऐसे समय मे जब लगातार लॉकडाउन लगने के कारण लोग परेशान हैं और दो वक्त की रोटी के लिए जद्दोजेहद करने मे लगे हैं। ऐसे समय मे बिहारशरीफ (नालंदा) मोहल्ला गढ़पर के रहने वाले अलीशाह क्लब (अलीशाह क्रिकेट एकेडमी के कोच सह संस्थापक) मो अरसद जेन ने अपने दोस्तों और जान पहचान वालों से चंदा इकठ्ठा करके लोगों की पैसे और सुखे राशन से मदद की वहीं चुंकी इनका कार्यक्षेत्र क्रिकेट है  ये अलीशाह क्रिकेट एकेडमी चलाते हैं और नालंदा जिले के बच्चों को क्रिकेट के गुण बताने का काम करते हैं।
आज अब क्रिकेट के क्षेत्र मे जो निर्णायक की भुमिका निभाने का काम करते हैं जो क्रिकेट के खेल में अंपायर के नाम से जाने जाते हैं और आज लॉकडाउन की स्थिति मे उनको मदद की जरुरत है एसे मे नालंदा का ये बेटा मो अरसद जेन बिहार के सभी निबंधित स्टेट  अंपायरों को 1000-1000 रु की मदद करने का निर्णय लिये हैं और मदद पहुंचाने का काम जारी है । मो अरसद जेन ने अंपायर के साथ साथ स्कोररों को भी 1000-1000 रु से मदद पहुंचने का वादा किया है। बिहार के जो भी क्रिकेट एसोसिएशन से निबंधित अंपायर तथा स्कोरर इस मदद के लायक खुद को समझते हैं वो मो अरसद जेन से सम्पर्क करें।

मो अरसद जेन
अलीशाह क्रिकेट एकेडमी