लॉक डॉन की स्थिति में लगातार गरीबों एवं बेसहारों तक जीशान मसूद राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं।
बिहारशरीफ(श्वेता सिन्हा)- क्रोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लोग डॉन की स्थिति में सामाजिक कार्यकर्ता अपना बेहतर योगदान दे रहे हैं वहीं जीशान मसूद भी गरीबों एवं बेसहारों तक बेहतर सहयोग कर रहे हैं उन्होंने राशन किट रमजान किट सभी घरों तक खुद जाकर लगातार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि गरीबों एवं बेसहारों तक हम हर संभव मदद जितना हो सके उतना करेंगे एवं हम लोगों से भी अपील करते हैं की वह भी अपने आसपास गरीबों का खास ध्यान रखें।

