रमजान के अलविदा जुमा की नमाज लोगों ने घर में रहकर अदा की चंद लोगों के साथ ही मस्जिदों में जमात उल विदा की नमाज अदा की गई। साथ ही साथ कोरोना वायरस के निजात के लिए अल्लाह से दुआ भी की गई। साथ ही साथ बिहारशरीफ शाही जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद मुजाहिद कासमी ने कहा कि ईद उल फितर की नमाज घरों में रहकर ही अदा करें भीड़-भाड़ ना लगाएं एक जगह इकट्ठे होने से बचे।