ऑल इंडिया दुसाध परिवार ने मनाया प्रथम स्थापना दिवस।
पटना। ऑल इंडिया दुसाध परिवार (रजि.) कि आज प्रथम स्थापना दिवस पटना के बुद्धा पार्क के पास लॉक डॉन की अवधि में सोशल डिस्टेंस के साथ केक काटकर मनाया गया इस स्थापना दिवस के उपलक्ष में गरीबों के बीच मास साबुन बिस्किट बांटा गया। बिहार के अलावा महाराष्ट्र, यूपी, झारखंड, हिमाचल प्रदेश एवं उड़ीसा में मनाया जा रहा है।राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार भारती ने कहा कि एक साल स्थापना का आज पूरा हो गया इस एक साल की अवधि में अनेकों कार्य किया गया जिसमें बिहार के अनेक जिला में 1200 छात्रों को मुफ्त में शिक्षा प्रदान करना एवं कॉपी स्लेट पेंसिल के व्यवस्था देकर समाज के बच्चों को आगे बढ़ाने में मदद किया गया। ऑल इंडिया दुसाध परिवार के प्रदेश अध्यक्ष डी एन पासवान ने कहा कि इस महामारी कोरोनावायरस डीजिज-19 से गरीबों को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ा जिससे गरीब और आज के डेट में गरीब हो गया गरीब के लिए सरकार कुछ ऐसा व्यवस्था करें जिससे कि उसके परिवार का भरण पोषण सही ढंग से हो सके। प्रदेश सचिव राजकुमार अधिवक्ता जी, रोहतास जिला अध्यक्ष सिकंदर पासवान, नालंदा जिला अध्यक्ष संजय कुमार, उमेश पासवान, विक्की पासवान, कालू पासवान प्रेमचंद पासवान संजय पासवान, विकेश पासवान उपस्थित हुए।




0 Comments