ह्यूमैनिटी वेलफेयर कासगंज बिहारशरीफ टीम ने जरूरतमंदों के बीच बांटा रमजान किट।
बिहारशरीफ(एस राजा)- ह्यूमैनिटी वेलफेयर कासगंज बिहारशरीफ टीम ने जरूरतमंदों के बीच रमजान किट वितरण किया आपको बता दें कि ह्यूमैनिटी वेलफेयर ने लॉग डॉन की स्थिति में लगातार गरीबों एवं बेसहारों तक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य कर रही है इस कार्य को लोग सराहना कर रहे हैं। ह्यूमैनिटी वेलफेयर टीम हेड ने कहा कि लॉग डॉन की स्थिति में हमारी टीम हर संभव मदद उम्मीद से ज्यादा करेगी किसी भी गरीब एवं बेसहारों को किसी भी तरह का परेशानी ना हो हमारी टीम इसके लिए दिन रात एक कर के काम कर रही है और हम उम्मीद करते हैं आगे भी हमारी टीम इसी तरह से काम करती रहेगी।
ह्यूमैनिटी वेलफेयर के सदस्य ने बातचीत के दौरान कहा कि रमजान कीट के अलावा हमारी टीम आगे भी अगर लोग डॉन बढ़ा तो राहत सामग्री पहुंचाने का बेहतर कार्य करेगी ह्यूमैनिटी वेलफेयर के सदस्यों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस लॉक डॉन की स्थिति में अपने आसपास गरीबों एवं बेसहारों के बीच भी मदद करें एवं उन्होंने लोगों को घर में रहने की अपील की कहा कि बहुत ज्यादा जरूरी हो तभी बाहर घर से निकले कोरोना वायरस से लड़ने में सरकार का बेहतर सहयोग करें।

