लोजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एस.एम. इसलामुल हक उर्फ मो अरसद जेन ने सभी धर्म और समाज के लोगों मे बाँटा ईद किट।
कोरोना महामारी मे लॉकडाउन के एसे समय मे अपने करीबियों और फेसबुक फ्रेंड्स से चंदा इकट्ठा करके मो अरसद जेन लगातार गरीबों और बेसारा मजबुर लोगों की मदद करते आरहे हैं कभी राशन किट तो कभी रमज़ान किट के रुप मे सभी समाज को मदद पहुंचाने का काम करने वाले मो अरसद जेन ने ईद के मौके पर भी समाज को जोड़ने का एक छोटा सा प्रयास ईद किट के रुप मे किया।
मुसलमानों के सब से बड़े तेवहार तथा आपसी भाईचारे की पहचान वाले तेवहार ईद के मौके पर बिहारशरीफ के मोहल्ला गढ़पर लोजपा जिलाध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) मो अरसद जेन ने हर समाज के सभी परिवारों मे ईद के मौके पर ईद किट देकर लॉकडाउन 4.0 और सोसलडिस्टेंस को ध्यान मे रखते हुए ईद मिलन न करके ईद किट समाज मे बाँटकर हिन्दु मुसलमान सभी को एक तरह से ईद की खुशी मे शरीक किया। इसतरह से हमारे समाज की एकता और भाई चारा बने रहने मे मदद मिलेगी जिस से की भविष्य मे हम हमारे बच्चों को एक सभ्य और मिलनसार समाज दे पाएंगे। इस मौके पर मो अरसद जेन ने अपने इस काम मे मदद करने वाले फेसबुक फ्रेंड्स एंवम मददगार साथियों को इस काम मे मदद के लिए शुक्रिया कहा।