नर्सिंग होम के अनियमियता के खिलाफ गंभीर हो जिला प्रशासन :- दीपक दांगी
लॉकडाउन होने के बाद से ही जिले भर में संचालित निबंधित और गैर निबंधित नर्सिंग होम क्लिनिकों की लापरवाही लगातार सामने आ रहा हैं l इस मामले में स्वराज पार्टी के युवा नेता दीपक कुमार दांगी ने जिला प्रशासन को दोषी ठहराते हुए आँख और मुँह पर काली पटी बांध विरोध प्रकट किया है l श्री दांगी ने बताया कि जिले के आम आवाम द्वारा गड़बड़ी की शिकायतें लगातार मिलती रही है। इस संबंध में कई बार प्रशासन को जानकारी दी गई परंतु जिला प्रशासन द्वारा कोई भी करवाई नहीं किया गयाl श्री दांगी ने जिला प्रशासन पर तंज कस्ते हुए इसे गूंगी और बहरी बताया है l उन्होंने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि ऐसे नर्सिंग होम पर क्लिनिक इस्टबलिस्मेंट एक्ट के तहत सरकार करवाई समुचित करे। ऐसे निजी अस्पतालों जो दलालो और कमीशनखोरी चलता पर चलता हो उनका लाइसेंस अभिलम्ब रद्द हो और भारी जुर्माना वसूला जायेl श्री दांगी ने सरकार से मांग किया कि प्रखंड स्तर पर सभी निजी नर्सिंग होम का निबंधन की जाँच हो और नर्सिंग होम मे बैठने वाले चिकित्सकों का पूरा ब्योरा ली जाए, जिन डॉक्टरों के नाम पर संस्थान पंजीकृत है वह डॉक्टर उस निजी अस्पताल में बैठते हैं या नहीं इसकी भी नियमित जाँच हो। निजी अस्पतालों में बेड की कितनी संख्या है और उन्हें किस प्रकार की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करती है और संबंधित संस्थान में ऑपरेशन थियेटर,ऑक्सीजन सिलेंडर,जीवन रक्षक दवाएं, रेफरल की सुविधा है या नहीं है, इसका भी विस्तृतरूप से जाँच हो। निजी अस्पतालों द्वारा दी जाने वाली सुविधा के संबंध में मरीजों से कितनी राशि ली जाएगी इसको भी अस्पतालों को प्रदर्शित करना अति आवश्यक हो। कोई भी निजी अस्पताल निर्धारित शुल्क से ज्यादा मरीजों से नहीं ले, इसकी भी व्यवस्था की जाये। जिला प्रशासन और राज्य सरकार इस पर अभिलम्ब कदम उढ़ाये है नहीं तो पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन करेगीl मांग को लेकर धरना में स्वराज पार्टी के नेता रविकांत सिंह, सतीश कुमार, सुधीर कुमार, संदीप कुमार, नितीश कुमार और अन्य भी शामिल रहे

0 Comments