पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया बिहार के नालंदा इकाई ने शहर के सैकड़ों मसाजिद के इमाम और मोअजजिन को ईद_उल_फितर के मौके पर दिया ईद गिफ्ट
_पी.एफ.आई-बिहार_ के नालंदा जिला के द्वारा बिहारशरीफ के सैंकड़ों मसाजिद के इमाम और मोअजजिनों को पीएफआई के तरफ से ईद गिफ्ट देकर ईद उल फितर की मुबारकबाद भेंट किया।पीएफआई के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम अख्तर ने बताया इस लॉकडाउन की स्थिति में हर वर्ग के साथ साथ इमाम और मोअजजिनों का भी फ़िक्र करना हमारी ज़िम्मेदारी हैं क्योंकि ये भी सवाब का काम है और उन्होंने कहा कि पूरे देश में पीएफआई के तरफ से ईद गिफ्ट इमाम मोअजजिन हजरात के बीच बांटा जा रहा है,और उन्होंने सभी लोगों से इस लॉकडाउन के भयावह स्थिति में सरकार के दिशा-निर्देश ईद उल फितर की नमाज़ अपने परिवार के साथ ही घर पर पढ़ने और अपने पूरे परिवार के बीच रहकर ईद की खुशी बांटने को कहा।