ऑल इंडिया दुसाध परिवार ज्योति को करेंगे सम्मानित।
पटना। ऑल इंडिया दुसाध परिवार (पंजीकृत ट्रस्ट) के द्वारा निर्णय लिया गया कि अपने समाज कि बेटी राष्ट्र की उभरती सितारा ज्योति कुमारी (पासवान) दरभंगा जिले में सिंहवाड़ा प्रखंड के सिरहुल्ली गांव की बेटी ज्योति ने अपने पिता के लिए वो कर दिखाया, जिसकी उम्मीद किसी को अपने बेटों से भी नहीं होती। 13 साल की ज्योति ने अपने जख्मी पिता को साइकिल पर बिठाकर तकरीबन 1300 किमी की दूरी तय कर उन्हें सकुशल घर पहुंचा कर अपने समाज ही नही पुर देश को गौरवान्वित कि है। ऐसे विरांगना को ऑल इंडिया दुसाध परिवार (पंजीकृत ट्रस्ट) के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

0 Comments