_________________________
लॉकडाउन में छात्रों का रूम रेंट माफ करो - आइसा

17 मई आइसा के राज्यव्यापी  माँग दिवस के आवाह्न पर लॉकडाउन के शर्तो को पालन करते हुए आइसा से जुड़े छात्र अपनें - अपने घरों से ही हाथों में प्लेकार्ड लेकर इस कार्यक्रम का समर्थन किये । 
1. छात्र हितों का ध्यान करो लॉक डाउन में रूम रेंट माफ करो 2. छात्रों को छात्रवृत्ति की राशि अविलम्ब प्रदान करो ।

इस मौके पर आइसा जिला संयोजक जयन्त आनंद ने कहा कि बिहारशरीफ जिला मुख्यालय में ग्रामीण क्षेत्रो से आकर किराये के रूम लेकर पढ़ाई कर रहे छात्रों का रूम रेंट लॉक डाउन की अवधि तक 3 माह का किराया माफ कराए व किराये की भरपाई मकान मालिक को सरकार करे ।

छात्रों का रूम रेंट माफ करने को लेकर ऑनलाइन नालन्दा जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा गया . 

इस कार्यक्रम में किसान कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गौरव कुमार , आइसा के उज्वल कुमार , नवीन कुमार , रौशन कुमार , दीपक कुमार ने समर्थन करते हुए शामिल हुए ।