औरैया सड़क हादसे पर रमेश बोले- कब तक सरकार देखेगी गरीबों के मौत का  तमाशा

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में प्रवासी मजदूरों से भरी डीसीएम में ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे 24 मजदूरों की मौत हो गई. औरैया हादसे पर भारतीय बेरोज़गार पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार  ने दुख जताया है. रमेश कुमार ने कहा है कि यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि आए दिन श्रमिक और कामगार हादसों का शिकार हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह मजदूरों की मौत नहीं हत्या है. देखते हैं कि सरकार कब तक जागती है.
बीबीपी नेता ने मृतक मजदूरों के परिवार के लिए सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है. ट्वीट कर कहा है कि औरैया में सड़क दुर्घटना में 24 मजदूरों की दर्दनाक मौत बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि. रमेश ने कहा कि भारतीय बेरोज़गार पार्टी मांग करती है सरकार पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख आर्थिक सहायता तत्काल दे!
रमेश कुमार ने कहा कि जो प्रधानमंत्री एक चींटी मरने पर संवेदना प्रकट करता था, क्या हजारों मजदूर सड़कों पर अपनी जान की बाजी लगाकर अपने घर को लौट रहे हैं, मर रहे उनके लिए उनके दिल मे कोई संवेदना नहीं?कब तक सरकार इनके मौत का तमाशा देखेगी?, यह देश हमेशा याद करेगा की अपने को ताक़तवर प्रधानमंत्री मानने वाला  जो गरीबों की मौत का तमाशा देखता रह गया. गरीब सड़कों पर मरता रहा. रमेश कुमार ने कहा कि रोजाना सोशल मीडिया में एक से एक ह्रदयविदारक खबरें सामने आ रही है फ़िर भी सरकार लाचार मुखदर्शक बनी बैठी है।