अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बिहार सरकार के माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा रद के निर्णय को दुर्भाग्यपूर्ण आत्मघाती ठहराया है आज परिषद के छात्रों के हाथों में पोस्टर लेकर सरकार के फैसले का बहिष्कार किया तथा राज्यपाल को हस्तक्षेप करने हेतु पत्र लिखा गया है जिसमें बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर को हटाने का प्रमुखता से मांग किया गया परिषद के विभाग प्रमुख सज्जन कुमार ने कहा stet परीक्षा का रिजल्ट प्रकाशित होने के समय अचानक से परीक्षा रद्द किया जाना बोर्ड व सरकार के ऊपर प्रश्नचिन्ह लगाता है 28 जनवरी को जब एग्जाम लिया गया तो सभी सेंटर पर तीन स्तरीय जांच की व्यवस्था की गई प्रत्येक परीक्षा हॉल में जैमर लगाया गया था जूता चप्पल घड़ी एवं बेल्ट गेट के बाहर ही खुलवाया गया था बेंच पर केवल दो ही परीक्षार्थी को बैठाया गया था,
इतना ही नहीं परीक्षा का पूरा वीडियो रिकॉर्डिंग किया गया था जिस सेंटर पर छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार किया था उन सेंटर पर पुनः परीक्षा फरवरी में ली गई थी इतना होने के बाद फिर भी अचानक से 16 मई को 4 सदस्य टीम के बारे में जानकारी देते हुए परीक्षा को रद्द कर दी जाती है इससे साफ दिखाई देता है कि बिहार सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर कोई चिंतित नहीं है और जहां तक छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है परिषद के विभाग प्रमुख सज्जन कुमार ,नगर सहमंत्री प्रतीक राज विनोद यादव ,पंकज कुमार,अशोक कुमार,राहुल कुमार,सुबोध कुमार विक्की ,शंभू यादव , लगभग दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


0 Comments