अज्ञात युवक द्वारा 5 साल की बच्ची के साथ एक अज्ञात युवक द्वारा छेड़छाड़ एवं उत्पीड़न किया गया-दोषिकर्मियो एवं उसके सहयोगियों के खिलाफ लहेरी थाना में एफआईआर दर्ज।

बिहारशरीफ-कहते हैं की इंसानियत मर जाने के बाद सिर्फ हैवानियत ही जिंदा रहता है कुछ दरिंदे यह भी नहीं सोचते हैं की हमारी भी बच्ची है। आपको बताते चलें कि मामला बिहार शरीफ लहेरी थाना क्षेत्र के कोना सराय इलाके की घटना है, मामला मंगलवार की रात 5 साल की बच्ची के साथ घटा है। मामला मंगलवार की देर शाम की है बच्ची बाहर में खेल रही थी जिसमें एक अज्ञात युवक ने बच्ची को हाथ पकड़ कर नोट सुंघाने का प्रयास एवं शारीरिक उत्पीड़न का प्रयास किया जिसमें बच्ची के मामा ने बयान देते हुए कहा कि अज्ञात लड़का रहने वाला बनौलिया का इस 5 साल की बचची के साथ छेड़छाड़ एवं नोट स्मेलिंग कर रहा था घर वालों के विरोध करने के बाद लड़का भाग कर अपने ग्रुप के लड़के के साथ भाग कर शमिल हो जाता है।बच्ची के मामा के द्वारा विरोध करने पर उसके साथी लोगों द्वारा मारपीट एवं घर के दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया गया।मामला लहेरी थाना में परिवार द्वारा दर्ज कराया गया है।
लहेरी थाना अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर लिया गया है दोषी बख्शे नही जाएंगे दोषिकर्मियो को पकड़ने के लिए पूछताछ लगतार जारी है।