भारतीय सेना में युवाओं को तीन साल तक भर्ती के प्रस्ताव का भारतीय बेरोज़गार पार्टी बिहार प्रदेश ने किया स्वागत:प्रेमानन्द राय
भारतीय बेरोज़गार पार्टी बिहार प्रदेश ने अभी हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा दिए फैसले जिसमे तीन साल के लिए युवाओं को फ़ौज में भर्ती करने के फैसले का भरपूर समर्थमन औऱ स्वागत किया है।भारतीय बेरोज़गार पार्टी बिहार प्रदेश ने एक स्टेटमेंट जाड़ी करते हुए बताया है कि इस पहल से बहुत से बेरोज़गार भाइयों को लाभ होगा।
पार्टी नेता प्रेमानन्द रॉय ने कहा कि यदि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में भारतीय बेरोज़गार पार्टी को भरपूर समर्थन औऱ सरकार बनी तो इस प्रस्ताव से सम्बंधित बिहार के समस्त युवाओं को बेरोज़गार पार्टी की सरकार/राज्य सरकार 30% ख़र्च इस मद में व्यय कर केंद्र सरकार को प्रोत्साहित करने का काम करेगी।जैसा की आप सभी को ज्ञात होगा कि बेरोज़गार पार्टी बिहार प्रदेश की स्पष्ट नीति में किसानों,बेरोजगारों, सुरक्षा,स्वास्थ्य ,शिक्षा एवँ पर्यावरण के लिए साफ़ एवँ कल्याणकारी बजट का प्रावधान सुनिश्चित किया गया है।

0 Comments