मेडिकल कर्मियों के मांगो को प्राथमिकता दे राज्य सरकार।

        स्वराज पार्टी (लोकतांत्रिक) के जिला सचिव संजय कुमार ने बिहार सरकार से मांग किया की जहाँ आज अपने जीवन के प्रवाह किये बिना  स्वस्थकर्मी दिन-रात मेहनत कर रहे है तो सरकार की भी प्राथमिकता बनती है की इन्हे उचित सुविधा मुहैया कराए। स्वस्थकर्मी संक्रमित मरीजों के बीच सेवा प्रदान करते है जिससे उन्हें और उनके परिवार जनो को भी संक्रमण का खातरा बना रहता है ऐसे स्थिति मे वो घर जाना उचित नहीं समझते। ऐसे मे सरकार उनको उचित रूप से रहने, खाने और सुरक्षा का व्यवस्था करे। श्री कुमार ने सरकार से मांग करते हुए कहा की सरकार स्वास्थ्य कर्मियों को पर्याप्त जांच सुविधाएं मुहैया कराएं और जिला स्तर पर जांच केंद्र बनाए ताकि स्वास्थ्य कर्मियों को हो रहे असुविधा को दूर किया जाए। श्री कुमार ने बताया की कॉलेजो मे ज्यादातर सफाई कर्मचारी संविदा या ठेका पर है जिसके कारण इन्हें कोई भी सरकारी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है सरकार इनके हित में सोचते हुए अभिलंब उचित फैसला ले।