एससी/एसटी को क्रीमी लेयर में लाने का षडयंत्र- संजय कुमार।           

बिहारशरीफ। अनूसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को क्रीमी लेयर में लाने का जो षड्यंत्र रचा जा रहा। एससी और एसटी के लिए बहुत बड़ा घातक होगा इससे आपस में विवाद पैदा होगा। एस सी मे कुछ उच्च पदों पर स्थापित समाज में गलत संदेश भेजने का प्रयास कर रहे हैं। अपने स्वार्थ को लेकर संविधानिक पदों का दुरुपयोग कर रहे हैं उच्च पद पर स्थापित आम एससी/एसटी का आबाज को दबाने में सहायक हो रहे हैं। स्वराज पार्टी लोकतांत्रिक के जिला सचिव संजय कुमार ने बताया कि ऐसें में चपरासी और क्लर्क के बाल बच्चों को आगे बढ़ने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इससे उनके बच्चों को आने बाला समय में आर्थिक तंगी का सामना करना पङ सकता है। आम लोग कोरोनावायरस से लङने में अपने अपने घरों में रहकर सरकार व स्वयं का सहयोग कर रहे हैं। ऐसे में कोट अपना अलग संदेश भेजने में कामयाब हो रहे हैं। जो एससी/ एसटी के हित में नहीं है।