यहियापुर पावापुरी अस्पताल में भर्ती जमात के लोग को बेबुनियाद फंसाया जा रहा है,उनपर इल्जाम जो लगाया जा रहा है वो बिल्कुल गलत है-अंजुमन मुफ़ीदुल इस्लाम नालन्दा।

बिहारशरीफ(मोहम्मद आफ़ताब)-अंजुमन के सदर मो मुज़हीरुल हक महामंत्री एस एम मोइन उद्दीन इस बात का अफसोस ज़ाहिर करती है कि जो भी खबर एक तरफा या एक काम को बदनाम करने पर लगी है,जैसे यहियापुर के जमात के लोग पावापुरी अस्पताल में डॉ या नर्सों के साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं, जो के बिल्कुल बेबुनियाद बात थी,अभ 2 रोज़ पहले शेखाना से 14 संदिग्ध लोग मिले हैं जो कोरोना वायरस से पीड़ित होंगे जबकि ये 14 लोग विभिन्न मोहल्ले एवं गांव के लोग थे इसमें भी न्यूज चैनल वाले,पेपर वाले एवं न्यूज़ पोर्टल वाले ने पूरा ताकत लगा दिया कि आपसी रंजिश खराब हो,आपको बतादें की 14 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जिसमें नालन्दा जिले के प्रशाशन और लोगों में खुशी देखी जा रही है।अंजुमन ने सभी मीडिया से अपील की आपसी भाईचारा बढाने में सहयोग करें,साथ ही अंजुमन के सदस्यों ने राशन कार्ड की भी मांग को जिन लोग बिना राशन कार्ड के हैं।साथ ही साथ सभी पुलिस पदाधिकारी का भी शुक्रिया अदा की जो कि गरीबों को खाना खिलाने में बेहतर योगदान दे रही है