लॉकडाऊन मे लोगो को मुफ्त फिजियोथेरापी चिकित्सा परामर्श देंगे डॉक्टर मोहम्मद शहजाद आलम।
कोरोना वायरस रुपी महामारी के कारण हुए लॉकडाउन मे अधिकांस निजी क्लिनिक बंद है।लॉकडाउन के इस अबधी मे कगजी मोहल्ला न्यू कॉलोनी डाकबांग्ला रोड स्थित बिहार शरीफ के चर्चित युवा फिजियोथेरापी चिकित्सक डॉक्टर मोहम्मद शहजाद आलम लोगो को सोशल मिडिया के माध्यम से कोरोना वायरस जैसे महामारी से बचाव के लिये लोगो को जागरुक कर रहे हैं।लॉकडाउन की वजह से हो रही आम लोगो की परेशानी को देखते हुये डॉक्टर मोहम्मद शहजाद आलम के द्वारा नस रोग,जोड़ो का दर्द एवं रीढ़ से सम्बंधित मरीजो की सुबिधा के लिये एक खास पहल किया गया है।डॉक्टर मोहम्मद शहजाद आलम ने मरीजो के सहूलियत लिये 2 हेल्प लाईन नम्बर जारी किया है 7488038623/8789731976 इस मोबाइल नंबर के माध्यम से कोई भी मरीज यदि साईटिका, स्लिप डिस्क,सर्वाईक्ल,घुटना दर्द,कमर दर्द,कन्धा का दर्द,जोड़ों का दर्द,नसो के दर्द, रीढ़ के दर्द से पीडित मरीज सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे बीच फोन पर डॉक्टर साहब से अपनी समस्या बताकर मुफ्त परामर्श लेकर दर्द से राहत पा सकते हैं।हम सभी को लॉकडाउन के नियमो का पालन करना चाहिये क्योंकि विश्व मे महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस के संक्रमण चेन को तोडने के लिये लॉकडाउन ही एकमात्र रामबाण उपाय है।

0 Comments