दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही हो।:रमेश
खगौल:

भारतीय बेरोज़गार पार्टी बिहार प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार ने  खगौल स्तिथ लख बीएमपी-6 के डीएसपी के साथ तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा खगौल पत्रकार की पिटाई करने की घटना की कड़ी निंदा की है उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के दरम्यान आए दिन ऐसी खबरे देखने को मिल रही है जो बिल्कुल निंदनीय है।ऐसे संकट के मौसम में यदि बाहर के खबरों  से हम घर बैठे अवगत हो पा रहें हैं तो उसका श्रेय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकार भाइयों को ही जाता है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लॉक डाउन के दरम्यान जितना कर्तव्य पुलिस प्रशासन निभा रहे हैं उसमें मीडिया कर्मी भी कदम पे कदम मिला अपने दायित्वों का निर्वाह कर रहें हैं।कुछ पुलिस कर्मी बिहार के डीजीपी के आदेशों की भी धज्जियां उड़ाने से नहीं कतरा रहे जो कि उन्होंने साफ साफ पहले से ही निर्देशित कर रखा है कि मीडिया कर्मियों को किसी भी प्रकार से परेशानी न हो। उन्होंने कहा कुछ पुलिस पदाधिकारी गणों की गलतियों की वजह से ही सारा पुलिस महकमा बदनाम होता है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि खगौल स्तिथ लख पर बीएमपी-6 के डीएसपी के साथ तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा खगौल पत्रकार की पिटाई करने की घटना की भारतीय बेरोज़गार पार्टी बिहार प्रदेश घोड़ निंदा करता है औऱ यह माँग करती है कि शीघ्र अति शीघ्र दोषियों पर कार्यवाही हो।