आज राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष बादशाह प्रिंस पटेल द्वारा बिहार के महामहिम राज्यपाल एवं पाटलिपुत्र_विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न संकट के बीच विधार्थियो की शैक्षणिक समस्या के समाधान हेतु छह सूत्री सुझाव पत्र के रुप में दिया गया।
जिसमे ऑनलाइन वीडियो क्लासेज या पीडीफ का माध्यम से क्लास जारी रखने को कहा गया बादशाह प्रिंस पटेल द्वारा बताया गया कि इस महामारी के कारण छात्र आर्थिक तंगी में चले गए है इसलिए उनके छात्रावास शुल्क सहित अन्य 3 माह के शुल्क माफ किया जाना चाहिए।
नालन्दा जिला में चल रहे वोकेशनल के एग्जाम सेंटर भी नालन्दा में ही रखना चाहिए, लॉकडाउन खत्म होते ही जल्द से जल्द एग्जाम लिया जाय ताकि सत्र को सही से जारी रखा जा सके और सभी प्रकार के स्कॉलरशिप तुरन्त जारी किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण गैर सरकारी क्षेत्र में काम करने बाले 90 प्रतिशत परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे है। साथ ही आगे भी लॉकडाउन बढ़ने की संभावना है इसको देखते हुए विश्वविद्यालय सभी प्रकार के फीस और छात्रावास फीस माफ करे।

0 Comments