बाबा साहेब दलितों एवं वंचित वर्ग के उधारकर्ता थे:-शारदा कुमारी
=========================
सिद्धार्थ कॉन्सेप्ट स्कूल दहपर,(नालन्दा) के निदेशक ने घर पर मनाई गई बाबा साहब की 129वीं जयंती।   

डॉ भीमराव अम्बेडकर जी का 129 वीं जयंती सादे समारोह के साथ खुशी-खुशी मनाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने  कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर अपने जमाने का शोषित समाज में पैदा हो कर भी उच्च शिक्षा प्राप्त करते हुए  आम दबे-कुचले लोगों को ऊपर उठाने के लिए संविधान सभा की प्ररूपण समिति के अध्यक्ष पद पर काबिज हो कर भारतीय संविधान लिखकर अपने आप को देश दुनिया में एक अलग पहचान बनाएं। आज भी बाबा साहब आम जनमानस में प्रेरणास्रोत है। श्री कुमारी ने कहा कि आज देश दुनिया का जो हालात कोरोनावायरस ने बना रखा इससे लोगों को घरों में ही रहकर अपने आप को सुरक्षित रखना है। इसलिए पुरे परिवार घर पर ही बाबा साहब की जयंती मनाएं। आज से लाकडाउन कि अवधि भी प्रधानमंत्री जी के द्वारा 03 मई तक बढ़ा दी गई है। लाकडाउन का पालन हमलोग को बङे कङाई के साथ पालन करना होगा ताकि कोरोनावायरस डिजिज 19 को भारत में हराया जा सके।