छात्रों का रूम रेंट हो माफ और सरकार करें आर्थिक सहयोग :- रजनीकांत कुमार उर्फ पवन
बिहारशरीफ-स्वराज पार्टी के छात्र नेता रजनीकांत कुमार उर्फ पवन ने राज्य सरकार से मांग किया कि अपने घरों से बाहर रह कर पढ़ाई कर रहे छात्रों का रूम रेंट माफ करने का सरकार एक आदेश निकाले। साथ ही जिस प्रकार राज्य सरकार ने दूसरे राज्यों में फंसे बिहारी मजदूरों के लिए सहयोग राशि प्रदान की है उसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों से शहर में रहकर के पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए भी राज्य सरकार ₹1000 का सहयोग राशि प्रदान करें l छात्र नेता रजनीकांत ने बताया कि हम लगातार लॉक डाउन मे फसे छात्र के सम्पर्क मे है जहाँ तक हो पा रहा है उन्हें मदद पहुंचाया जा रहा है l सभी छात्र ग्रामीण क्षेत्रों से शहर मे रह कर पढ़ाई करते है और उनकी आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नहीं है । लॉक डाउन हो जाने की वजह से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मे भी गिरावट आई है ऐसी स्थिति में अभिभावको को पैसा देना संभव नहीं हो पा रहा है। राज्य सरकार इस पर अभिलंब फैसला लेते हुए छात्रों के हित में लाभकारी कदम उठाएं ताकि वह बिना किसी मानसिक तनाव के अपना पढ़ाई जारी रख सके l

0 Comments