दुसरे प्रदेश में फंसे बिहारी मजदूरों का हितैषी बने।  

 बिहार शरीफ। बिहार के लोग बहुत ही ताकतवर होते हैं महामारी मे भी लोग बड़े धैर्य और हिम्मत से काम लेते हैं। दूसरे प्रदेशों में भी लोग कमाने के लिए गए हुए थे और वही इस आपदा के लाकडाउन में फंस कर अपने घर परिवार से कोसो दूर है। बिहार सरकार ने 100 करोड़ + 50 करोड़ बाहर के प्रदेशो में फंसे बिहारी मजदूरों के लिए भेजे गए हैं। जिस जिस प्रदेशों में बिहारी है वहां के सरकारों का यह दायित्व बनता है कि प्रत्येक मजदूरों को तीन महिनों का राशन पानी का व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि फंसे मजदूर निश्चिंत हो जाएं कि अब खाने का व्यवस्था हो गया। भारत के प्रदेश बिहार सरकार के पास एक एक बिहारी मजदूरों का नाम पता फोन नंबर सहित भेजकर अनेकता में एकता का परिचय दें।
      ये बातें स्वराज पार्टी (लोकतांत्रिक) के जिला सचिव संजय कुमार ने बताया और साथ ही कहा कि आने वाला समय में आमजनों को परेशानी न हो इसके लिए भारत सरकार के साथ बातचीत कर बिहार में ही रोजगार का व्यवस्था करें। यहां के मजदूर को यहीं काम मिले। श्री कुमार ने कहा कि ईमानदारी दिखाने का समय आ गया है। आने वाला समय में बिहार में हर मजदूर को काम मिले यह सुनिश्चित हो। श्री कुमार ने कहा कोरोनावायरस से खास दूरी बनाए रखें। मतलब, घर पर रहे सुरक्षित रहे।