छात्रों मजदूरों की वापसी में छूट के फैसले का स्वागत,बस नहीं ट्रेनें चलाएं:रमेश

भारतीय बेरोज़गार पार्टी बिहार प्रदेश ने लॉकडाउन संकट की वजह से अन्य प्रदेशों में फंसे श्रमिकों और छात्रों को उनके गृह राज्य में भेजने के केंद्र के फैसले का स्वागत किया है. बेरोज़गार पार्टी ने कहा है कि वो शुरू से ही सरकार से मांग कर रहें थें। बेरोज़गार पार्टी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा है कि अब बिहार सरकार को तत्काल सकारात्मक कार्यवाही करनी चाहिए कि वे श्रमिको, छात्रों ,पर्यटकों एवँ समस्त बिहारियों को जो दूसरे प्रदेशों में फंसे पड़े हैं अपने घर सुरक्षित आ सके।रमेश कुमार ने कहा कि सिर्फ बसों से इतनी बड़ी संख्या में मजदूरों और छात्रों को ले जाना संभव नहीं है इसलिए सरकार को सैनिटाइज ट्रेनें चलानी चाहिए.उन्होंने कहा की मुझे दुःख इस बात का है कि हमारी पार्टी सत्ता में नहीं है वरना जिस मानसिक और शारीरिक कठिनाइयों से छात्रों और मजदूरों को गुज़रना पड़ा है शायद नहीं गुज़रना पड़ता।रमेश कुमार ने कहा की देर आए दुरुस्त आए सरकार उनके खाने पीने जाँच इत्यादि की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करें।