गांव और शहर में भेदभाव कर रहें हैं नीतीश कुमार:रमेश
भारतीय बेरोज़गार पार्टी बिहार प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार ने एक बयान जाड़ी करते हुए बिहार सरकार से अपील की है कि लॉक डाउन अवधि को देश हित एवं जनहित में आगे बढ़ाया जाए।उन्होंने नीतीश कुमार के इस बयान पर दुःख जाहिर किया है जिनमे सरकार इस बात पर विचार कर रही की लॉकडाउन में केवल गांवों को ही छूट मिले।रमेश कुमार ने कहा कि यह शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भेदभाव करने जैसा है । रमेश कुमार ने सरकार से पूछा कि क्या ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित संदिग्ध नहीं है?रमेश कुमार ने नीतीश कुमार को अपने बयान के माध्यम से अवगत कराया कि जितने भी प्रवासी मजदूर लोग हैं सभी ग्रामीण परिवेश से ही जुड़ें हैं ,ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों को लॉक डाउन से मुक्त रखना खतरे को औऱ निमंत्रण देने जैसा है साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीण हो या शहरी सभी को जान का भय है और स्तिथि को देखते हुए सभी चाहते हैं कि लॉक डाउन अवधि बढ़ाया जाए।उन्होंने बिहार वासियों के हित में नीतीश कुमार से आग्रह किया कि लॉक डाउन अवधि निश्चित बढ़ाए लेक़िन लागू पूरे बिहार पे हो।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार बिहार में तेजी से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही यह अत्यंत चिंता का विषय है। सरकार को पहले से ज़्यादा सतर्क होने की आवश्यकता है।

0 Comments