लॉक डाउन में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस।       

  बिहारशरीफ(एस राजा)-अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस आज की हालत में मजदूर भी अपना दिवस नहीं मना पाएंगे क्योंकि कोरोना वायरस डिजीज- 19 महामारी को लेकर लॉग डाउन में मजदूर खुद परेशान है। इस परेशानी के आलम में उनको लग रहा है। हमलोग करें तो क्या करें पहाड़ों सा जिंदगी है उसमें ऊपर से पत्थर लगातार गिर रहा है इस गिरते हुए पत्थर को संभाले तो कैसे संभाले। गमो का पहाड़ में स्वराज पार्टी लोकतांत्रिक आपके साथ। स्वराज पार्टी लोकतांत्रिक के जिला सचिव संजय कुमार ने ये बातें बताते हुए कहा कि श्रमिक आज खुद परेशान है। इस परेशानी में सरकार उन्हें आर्थिक सहयोग व सामग्री उपलब्ध कराते हुए उन्हें जीने का एक अवसर प्रदान करें। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस आज एक काला दिवस के रूप में मनाएंगे। श्री कुमार ने कहा श्रमिक हतास न हो। आसमान में बादल छाते हैं और वह बादल जरूर छंटता है अभी समय हम लोगों के अनुकूल नहीं है पर समय आ रहा है कुछ दिन लॉक डाउन में नियमों का पालन करें। खुद स्वस्थ रहें और दूसरों के भी स्वस्थ रखने में सहयोग करें। श्री कुमार ने कहा घर पर रहें सुरक्षित रहें। जहां भी रहे सुरक्षित रहें।