सफाई कर्मियों का भी हो बीमा
          बिहारशरीफ। मेडिकल कर्मीयों के बीमा के तर्ज पर सरकार करे सफाई कर्मीयों और सुरक्षा कर्मीयों का भी हो बीमा : संजय कुमार ll
करोना जैसे महामारी से निपटने के लिए जहाँ आज पूरा देश घर मे रह कर जंग लड़ रहा है वही दूसरी ओर इस महामारी से निपटने के मेडिकल कर्मी,सफाई कर्मी और सुरक्षा कर्मी दिन-रात मेहनत कर रहे है l आपातकालीन सेवा मे लगे इन लोगो के बाहर होने के कारण इनके कंधे पर बड़ी  जवाबदेही है और संक्रमण का खतरा भी जादा बना रहता है l स्वराज पार्टी के जिला सचिव संजय कुमार ने कहा की आपातकालीन सेवा मे लगे लोगो और उनके परिवार की सुरक्षा सरकार की प्रथम प्राथमिकता होना चाहिए l संजय ने सरकार से यह मांग किया कि सरकार जिस प्रकार मेडिकल कर्मियों को बीमा की है उसी प्रकार सफाई कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों का भी एक करोड़ का बीमा करे  ताकि वह संपूर्ण यक्ष सेवा भाव से सेवा कर सके l सरकार इस पर तत्कालीन फैसला लेते  हुए इनके बीमा का अभिलंब घोषणा करें l