राष्ट्रीय युवा शक्ति के नालन्दा के युवा कार्यकर्ता आगे आये कोरोना संक्रमण की दवा परीक्षण के लिए अपना मानव शरीर दान करने के लिए।
राष्ट्रीय युवा शक्ति शुरू से ही समाजहित और राष्ट्र हित मे कार्य करती रही है और इस कोरोना काल मे भी राष्ट्रीय युवा शक्ति सामाजिक कार्यो से लगे हुए है आज नालन्दा के युवा विवेक सिन्हा उर्फ सौल्टी ने जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को चिठी में कोरोना दवा परीक्षण के लिए अपना शरीर दान करने की अपील करते हुए कहा कि राष्ट्र हित की दिशा में अगर मुझे यह मौका मिला तो मैं खुद को भाग्यशाली समझूंगा। मैं देश के वैज्ञानिकों, डॉक्टरों को शरीर दान करने को तैयार हूं ताकि देश की रक्षा हो सके।
राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष बादशाह प्रिंस पटेल ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे वो युवा हैं अपने तक सीमित न रह कर समाज व देशहित के लिए सोचते हैं, उसके लिए कुछ करने का जज्बा रखते हैं।विवेक कुमार ऐसी घोषणा करके साबित किया कि देश भक्ति के साथ साथ मानवीय सरोकारों के लिए अपना सर्ववश देने को तैयार है।
इसी क्रम में उपाध्यक्ष सुरजीत मौर्या, प्रवक्ता चन्द्रमणि पटेल, जिलामंत्री निक्की लोहानी, प्रिंस सक्सेना भारतीय जनता पार्टी के अरविंद पटेल, सोनू अशोक, अमरेंद्र जी, रवि मण्डल आदि लोगो ने बधाई दिया।


0 Comments