पासवान समाज गरीब लाचार का बना सहारा। बिहारशरीफ।आल इंडिया दुसाध परिवार (पंजीकृत ट्रस्ट) के जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सर्वोदय नगर (साठोपुर) के कुछ सामाजिक कार्यकर्ता कोरोनावायरस डिजिज 19 को लेकर लाकडाउन के कारण बेरोजगार बैठे गरीब लाचार रोज कमा खा रहे रिक्शा ठेला चालक, टेम्पो चालक, टोटो चालक, रेंट पर रह रहे दिहाड़ी मजदूर, आर्थिक मंदी के मार झेल रहे आम लोगों को इन पासवान समाज की ओर से विगत कई दिनों से घर घर जाकर खाने पीने का सामान मुहैया करा रहे हैं।आज भी पासवान समाज के कार्यकर्ता बावी, सोनु और धर्मवीर व अन्य सेवा दे रहे हैं और आगे भी जारी रखें रहेंगे।



 घुमंतू जानवर के लिए भी भोजन उपलब्ध किया गया कद्दू। समाज के सुखी संपन्न परिवार से चंदा लगातार इकठ्ठा कर यह सेवाएं प्रदान की जा रही है। श्री कुमार ने कहा कि इस विपदा के समय जो सामने खङा होता वही भगवान होता है। कोरोनावायरस से त्रस्त मानव के लिए कुछ दिनों का भोजन पानी का व्यवस्था कर हम उन गरीब लाचार लोगों पर ऐहसान नहीं कर रहे बल्कि मानव धर्म का पालन कर रहे हैं।