नालन्दा जिला के कोरोना वायरस पर सर्वे कर रही जेबा परवीन एवं उनके सहयोगी पर लोगों द्वारा गाली गलौज एवं चाकू दिखा कर धमकी दिया गया।

बिहारशरीफ(मोहम्मद आफ़ताब)-कोरोना वायरस के बढते प्रकोप को लेकर घर घर चलाए जा रहे सर्वे स्क्रीनिंग का काम चल रहा है जिसको लेकर खबर कल दोपहर खबर ये आई कि बिहारशरीफ के कागज़ी मोहल्ले में सेविका द्वारा कर रही सर्वे जेबा परवीन एवं उनके सहयोगी पर एक घर वालों ने गाली गलोज एवं चाकू दिखा कर धमकी दिया गया।इस तरह का वारदात शहर में काफी देखा जा रहा है सर्वे कर रहे सहयोगी को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।कहीं कहीं लोग सर्वे नही करवा रहे हैं तो कहीं लोग गलत शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं।