घर पर मनाई गई बाबा साहब की जयंती-स्वराज पार्टी लोकतांत्रिक।
बिहारशरीफ। स्वराज पार्टी लोकतांत्रिक के जिला सचिव संजय कुमार अपने आवास पर परिवार के साथ बाबा डॉ भीमराव अम्बेडकर जी का 129 वीं जयंती सादे समारोह के साथ खुशी-खुशी मनाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री कुमार ने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर अपने जमाने का शोषित समाज में पैदा हो कर भी उच्च शिक्षा प्राप्त करते हुए आम दबे-कुचले लोगों को ऊपर उठाने के लिए संविधान सभा की प्ररूपण समिति के अध्यक्ष पद पर काबिज हो कर भारतीय संविधान लिखकर अपने आप को देश दुनिया में एक अलग पहचान बनाएं। आज भी बाबा साहब आम जनमानस में प्रेरणास्रोत है। श्री कुमार ने कहा कि आज देश दुनिया का जो हालात कोरोनावायरस ने बना रखा इससे लोगों को घरों में ही रहकर अपने आप को सुरक्षित रखना है। इसलिए पुरे परिवार घर पर ही बाबा साहब की जयंती मनाएं। आज से लाकडाउन कि अवधि भी प्रधानमंत्री जी के द्वारा 03 मई तक बढ़ा दी गई है। लाकडाउन का पालन हमलोग को बङे कङाई के साथ पालन करना होगा ताकि कोरोनावायरस डिजिज 19 को भारत में हराया जा सके।

0 Comments