स्वराज पार्टी लोकतांत्रिक के जिला सचिव संजय कुमार ने बैसाखी पर्व (सतुआनी) पर शुभ कामनाएं दी।

बिहारशरीफ। स्वराज पार्टी लोकतांत्रिक के जिला सचिव संजय कुमार ने कहा कि बैसाखी का पर्व किसानों के जीवन में खुशियां, उमंग और उल्लास का संदेश देता है। यह पर्व बिहार में अनेक नामो से जाना जाता है जैसे विसुआ, सतुआनी एवं बैसाखी। किसान अपने अन्न को घर लाने की खुशी ही जोर सोर से मनाते हैं और साथ कहा कि किसान इस बार कोरोनावायरस से त्रस्त होने के कारण खुशी में खासी कमी आई है। श्री कुमार ने कहा कि सोशल डिस्टेंस में रहकर अपने फसल को घर लाए व घर में रहकर ही सतुआनी का पर्व खुशी पूर्वक मनाए। समस्त देशवासियों, प्रदेशवासियों व जिलेवसियों को हार्दिक बधाई एवं शुभ कामनाएं।