दिहाड़ी मज़दूरी करने वाले एवं लॉक डाउन से प्रभावित  व्यवसायकर्ताओं और सभी मीडिया कर्मियोंको एक निश्चित धनराशि उपलब्ध कराए सरकार ताकि उनके परिवारों का भरण-पोषण हो सके:रमेश

भारतीय बेरोज़गार पार्टी बिहार द्वारा बिहार सरकार से माँग की गई है कि दिहाड़ी मजदूरों को एवं उन व्यवसायकर्ताओं को जिन्हें लॉक डाउन की स्तिथि में सरकार के आदेश पर अपनी अपनी दुकानें बंद रखनी पड़ रही है उन्हें सीधे उनके खाते में एक निश्चित राशि उपलब्ध कराएं ताकि उनके परिवारों का भरण पोषण हो सके।रमेश कुमार ने कहा कि सरकार शीघ्र कुछ ऐसी व्यवस्था करें जिससे प्रदेश के सभी  बंदी की मार झेल रहे भुक्तभोगी को सीधे उनके खाते में एक निश्चित राशि उपलब्ध हो सके।उन्होंने कहा कि सरकार का नैतिक जिम्मेदारी बनता है कि बेरोज़गार हुए समस्त श्रेणी के मजदूरों एवं व्यवसायकर्ताओं को उचित धनराशि उपलब्ध कराएं।उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मी जो जान की परवाह न करते हुए ख़बर कवरेज़ कर सच्चाई दिखाने का काम कर रहें हैं वे भी आर्थिक रूप से प्रभावित है उन्हें भी एक निश्चित राशि मुहैया कराया जाए।रमेश कुमार ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते सरकार ने जो भी कदम उठाया उसका प्रदेश वासियों ने भरपूर समर्थन दिया और दे भी रहें इस बीच सरकार का भी फ़र्ज़ बनता है कि लॉक डाउन से प्रभावित सभी श्रेणी के कामगारों मजदूरों दुकानदारों के हितों का ख्याल रखें।