9 को मनाया जाएगा शब-ए-बारात,घरों में रहकर इबादत करें-अंजुमन मुफ़ीदुल इस्लाम नालन्दा।

बिहारशरीफ(मोहम्मद आफ़ताब)9 अप्रैल को मनाया जाएगा शब-ए-बारात।
आज 5.4.2020 को अंजुमन मुफ़ीदुल इस्लाम नालन्दा सदर मोहम्मद मोज़ाहिरुल हक की अध्यक्षता में मीटिंग हुई जिसमे लोगों से अपील की गई कि घरों में रहकर शब-ए-बारात की इबादत करे।और कोरोना वायरस से बचाव के लिए भी लोगों से दुआ करने की गुज़ारिश की।आपको बतादें की 8 अप्रैल को शब-ए-बारात मनाया जाएगा।जिसमे कोरोना वायरस को लेकर सभी धार्मिक स्थल बंद है वहीं आगामी शब-ए-बारात घर मे रह कर इबादत करने की अपील अंजुमन के द्वारा की गई।साथ ही साथ जिला प्रशासन द्वारा रोज़ गरीबों के बिच खाना खिलाने के बेहतर कार्य को अंजुमन कमिटी ने धनयवाद किया।और साथ ही साथ कहा कि जो दूसरे मुल्क से आ रहे हैं या आने वाले है वो खुद अपनी जांच करवाएं।साथ ही साथ उन्होंने जितने भी लोग जो मदद कर रहे हैं एक दूसरे की इस लॉक डॉन की स्थिति में उनका भी शुक्रिया अदा किया।अंजुमन द्वारा लॉक डाउन को पालन करने वाले लोगों का भी शुक्रिया अदा किया गया।और आगे भी अपील कि गई कि इसका पालन करें।