राशन की किल्लत को देखते हुए भारतीय बेरोज़गार पार्टी ने 200 ग़रीब ज़रूरत मन्दों में किया राशन वितरण:
भारतीय बेरोज़गार पार्टी ने बुधवार को खगौल स्तिथ गाड़ीखाना डाकबंगला में लॉक डाउन से प्रभावित क़रीब दो सौ ग़रीब ज़रूरत मन्दों के बीच राशन वितरण किया।मौके पर उपस्थित पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि यह वितरण लॉक डाउन के नियम क़ानून के तहत डिस्टेन्स मेंटेनेंस के साथ पूरी ऐतिहात बरतते हुए सम्पन्न कराई गई है।उन्होंने कहा कि सरकार राशन कार्ड चेक कर के राशन वितरण कर रही है प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बहुत से ऐसे ग़रीब ज़रूरत मंद हैं जिनके पास राशन कार्ड नहीं भुखमरी की समस्या है वैसे भी बहुत लोगों को हमने आज राशन वितरण किया है।उन्होंने कहा कि हम पहले भी इस बात को सरकार के समक्ष रख चुके है और आज भी कह रहें हैं कि राशन वितरण राशन कार्ड से नहीं बल्कि आधार कार्ड देख कर किया जाए।वितरण स्थल पर भारतीय बेरोज़गार पार्टी के पटना जिलाध्यक्ष सुनील कुमार उर्फ़ सोनू ने कहा कि इंसानियत के नाते इस दुःख की घड़ी में हम सभी का नैतिक दायित्व बनता है कि एक दूसरे का सहयोग करें।मौके पर स्थानीय वार्ड पाषर्द दीपक पासवान ने बढ़ चढ़ कर सहयोग किया ।उन्होंने अपने सम्बोधन के माध्यम से कहा कि समाज सेवा ही सर्वश्रेष्ठ धर्म है।आयोजन के समापन उपरांत प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि वार्ड पार्षद दीपक पासवान जी द्वारा भरपूर सहयोग रहा।प्रदेश अध्यक्ष ने अजित किराना,विकास किराना,शंकर किराना स्टोरों को भी सहयोग के लिए धन्यवाद किया।वितरण स्थल पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार, प्रदेश महासचिव पप्पू कुमार,ज़िला महासचिव कुंदन पासवान,प्रदेश मीडिया प्रभारी अविनाश रंजन समाजसेविका सुनीता पांडेय,प्रेमानन्द रॉय,विनोद चौधरी,राजेश कुमार, विकास कुमार, अनिल कुमार, श्याम प्रसाद, सोनू गुप्ता,सेठ जी,राहुल कुमार,रोहन उर्फ़ छोटू,विकास उर्फ़ डिम्पल,सन्नी ,विवेक,सुमित,पंकज,गोविंद,चंदन कुशवाहा अमित,विक्रम पाल,सुजीत ऊर्फ़ गोलू के साथ साथ अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


0 Comments