भारतीय बेरोज़गार पार्टी PUBG गेम्स पर प्रतिबंध लगाने की करेगी प्रधानमंत्री से मांग।
भारतीय बेरोज़गार पार्टी के बिहार अध्यक्ष रमेश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पत्र के माध्यम से अपील करेंगे कि भारत में पबजी गेम को बैन किया जाए।
भारतीय बेरोज़गार पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार ने प्रेस रिलीज़ जाड़ी कर बताया कि देश के युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए यह काफ़ी चिंताजनक एवं विचारणीय विषय है।उन्होंने कहा कि एक तो देश में नौकरी की संकट है उसपर से यदि युवाएँ पढ़ेंगे नहीं तो फ़िर उनके भविष्य का क्या होगा। रमेश के अनुसार बच्चे कई-कई घंटे इसको खेलते रहते हैं। इसी वजह से उनका शारीरिक और मानसिक विकास धीमा हो रहा है। बच्चे दिन में चार से पांच घंटे तक इस गेम को खेलते हुए बिताते हैं, जिस कारण वे सामाजिक रूप से कम ही एक्टिव रह पाते हैं।इसके साथ ही रमेश कुमार ने कहा कि इस गेम में हथियारों से लैस खिलाड़ी होते हैं जो हिंसक रूप से एक दूसरे पर हमला करते हैं जिससे कि बच्चों में हिंसक प्रवृत्ति जागृत हो रही है।उन्होंने कहा कि युवा देश के भविष्य है और देश की आत्मनिर्भरता युवाओं पर ही निर्भर है।उन्होंने सरकार से अपील करेंगें कि देश के युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार पबजी औऱ इससे जैसे सभी गेम्स जो मानसिक रूप से छती पहुंचाने का काम कर रहें उन्हें पूर्णता बैन कर दिया जाए।

0 Comments