कोरोना से रहे सावधान अफवाहों पर न दें ध्यान!

वर्त्तमान  समय में कोरोनावायरस पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है ऐसे में अफवाहों का बाजार भी गर्म है,जिनसे हमें सर्त्तक रहने की जरूरत है।आइए जानते हैं इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें यह पहली बार नहीं है जब दुनिया के कई देश किसी महामारी की चपेट में आ गए हैं।

इससे पहले 2009 में स्वाइन फ्लू को महामारी घोषित किया गया था जिससे करीब 168 देश प्रभावित हुए थे विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ के अनुसार चीन भारत ब्रिटेन अमेरिका समेत कोरोना वायरस यानि कोविड 19 अब दुनिया के 123 देशों में फैल चुका है ताजा आंकड़ों के अनुसार पाँच हजार मौतें इस वायरस से हो चुकी हैं। वहीं अगर भारत की बात करें तो इससे प्रभावित लोगों की संख्या 80 के पार चली गई है और अब तक 2 लोग इस सक्रंमण से अपनी जान गवा चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना सकंट को भी महामारी घोषित कर दिया है ऐसे में सवाल उठता है कि हम एहतियात के तौर पर क्या करें जिससे इस बीमारी को फैलने से रोका व इससे बचा जा सके।ऐसी परिस्थिती में घबराये नहीं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से एक सामान्य राय ये है कि आप हाथ धुलकर, खांसते और छींकते हुए लोगों से दूर रहकर और अपनी नाक, आँख और मुंह को छूने से बचकर आप सांस लेने से जुड़े सभी वायरसों से स्वयं को बचा सकते हैं. 
आप बिहार सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन न० 104  व स्वास्थ मंत्रालय भारत सरकार की हेल्पलाइन 01123978046 से भी जरूरी परामर्श व सहायता प्राप्त कर सकते हैं।एक और महत्वपूर्ण बात व्हाट्सएप्प व फेसबुक पर फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न दें।किसी भी सूचना पर बिना स्त्रोत व प्रमाण के भरोसा न करें।