लॉकडाउन के दौरान बिहारशरीफ़ के हर इंसान को भूख से सुरक्षा प्रदान करने की कोशिश: मुनव्वर हुसैन खान!
PFI के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम अख्तर और SDPI ज़िला स्त्ररीय नेता मुनव्वर हुसैन खान ने शहर के लोगों हिम्मत दिलाते हुये कहा है कि लॉक डाउन के दौरान एक भी ग़रीब की जान नहीं जाए इसके लिए खाद्य समाग्री की अपूर्ती पूरी की जाएगी। सरकार की घोषणा पर सवाल करते हुये कहा कि जिनका राशन कार्ड नहीं है और जो पेंशनभोगी नहीं हैं उनके लिए सरकार ने क्या योजना बनाई है?
बिहारशरीफ़ शहर के लोगो से अपील की है कि आप लोग आस पड़ोस का ख्याल रखें तथा दस दस लोगों की टीम बनाकर हर मोहल्ले एवं अपने एलाके के लिए इस लॉकडाउन की स्थिति में सेवा कर कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए समाग्री तथा राशन घरों तक पहुंचा सकते हैं!

0 Comments