सोशल मीडिया छोड़ने से नहीं,सरकारी सुविधाओं को छोड़ने से होगा देश का विकास:रमेश

भारतीय बेरोज़गार पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने के ऐलान के प्रतिक्रिया में कहा है कि सोशल मीडिया छोड़ने से जनता को क्या लाभ मिलेगा।बून्द बून्द से सागर का निर्माण होता है।
  यदि सरकार सही मायने में देश का विकास चाहते हैं तो सभी माननीयों के मिलने वाले सरकारी खर्च को नियंत्रित कर देना चाहिए।उन्होंने कहा कि
जिस प्रकार सरकार ने देश हित में घरेलू गैस सब्सिडी छोड़ने के लिए जनता को प्रेरित किया,ताकि राजस्व प्राप्ति कर  देश का विकास हो सके,ठीक उसी प्रकार यदि माननीय गण  यह पहल करेंगे तो जनता के बीच एक व्यापक असर देखने को मिलेगा। रमेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा पर रोजाना एक करोड़ 62 लाख रुपये खर्च होते हैं। औऱ ऐसे कितने सैकड़ों माननीय होंगे जिनपर बेहिसाब पैसों को झोंका जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह धन जनता का है और,इसे जनता के विकास पर ही खर्च किये जाने चाहिए।रमेश कुमार ने कहा कि अभी बेरोज़गारी की समस्या विकराल रूप धारण की हुई है,यदि इन्ही कटौती की गई राशि को बेरोज़गार भाइयों के रोज़गार के उद्देश्य से उपयोग किए जाए,किसानों को कर्ज माफ़ कर दिया जाए,शिक्षकों के समान काम समान वेतन मद में दे कर एक नया पहल किया जाए तभी देश विकास कर सकता है।