लॉक डाउन की स्थिति में एसडीपीआई नालन्दा का सराहनीय कदम,घर घर जाकर गरीबों के बीच पहुंचा रहे हैं राशन सामग्री।
बिहारशरीफ(एस राजा)-कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर शहर में लॉक डाउन की स्थिति बनी हुई है जिसमे गरीब,दिनचर्या मजदूर जो हैं उनके पास जाकर एसडीपीआई नालन्दा की टीम ने ज़रूरी राशन की सामग्री पहुंचाया,एसडीपीआई की टीम ने स्लम बस्ती के 200 घरों में फ़ूड पैकेट पहुचाने का काम किया है।इस कार्य का लोग सराहना कर रहे हैं।और एसडीपीआई की टीम ने बताया कि हम हर इलाके में जाकर जबतक लॉक डाउन की स्थिति बनी हुई है गरीबों की मदद करते रहेंगे।



0 Comments