थाली बजाने से नहीं ग़रीबों को उचित प्रबंध और मुफ़्त में मास्क औऱ सेनिटाइजर उपलब्ध करवाने से जीत होगी कोरोना पर:रमेश कुमार

पटना:भारतीय बेरोज़गार पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार ने केंद्र और राज्य सरकार से गरीबों में मुफ़्त में मास्क औऱ सेनिटाइजर बांटने का अनुरोध किया है।उन्होंने अपने ट्विटर के हवाले से सरकार से अपील की है उन्होंने कहा कि देश में तीन हज़ार करोड़ एक प्रतिमा पर ख़र्च कर दिए जाते हैं,तो फ़िर इस गम्भीर समय में सरकार का फ़र्ज़ बनता है कि गरीब असमर्थों का ख्याल रखें।साथ ही रमेश कुमार ने ग़रीब कामगार मजदूरों की स्तिथि से अवगत कराते हुए कहा है कि एक दिहाड़ी काम करने वाले ग़रीब मजदूर को जिसे 300-500 मजदूरी मिलते थे प्रकोप की वजह से काम मिलना बंद हो गया है;क्या थाली बजाने से उनके घरों का चूल्हा जल जाएगा?ऐसी स्तिथि में ग़रीब मजदूर भाई लोग कहाँ से लाएंगे मास्क औऱ सेनिटाइजर??उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि इन गम्भीर मसलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए शीघ्र समाधान करने की कृपा करें ताकि इस जटिल समय में हालात को औऱ बिगड़ने से रोका जा सके।