बिहारशरीफ के मस्जिदों में जुमे की नमाज़ के बाद कोरोना वायरस से बचाव के लिए दुआ किया गया।


नालन्दा-नमाज़ जुमे के बाद मस्जिदों में कोरोना वायरस से बचाव को लेकर बारगाहे इलाही में दुआएं की गई।शुक्रवार को बिहारशरीफ के अधिकतर मस्जिदों में इमाम ने नमाज़ जुमे के बाद इससे बचाव के लिए एवं  इस वायरस के प्रकोप को फैलने से रोकने के लिए दुआ की गई।उन्होंने संक्रामक बीमारियों से बचाव हेतु कुरान की विशेष आयतों की जानकारी दी।वहीं बिहारशरीफ शाही जामा मस्जिद के इमाम ने खुतबे से पहले तकरीर के दौरान इस वायरस से बचाव के लिए लोगों से सफाई पर खास ध्यान रखने की अपील की।