राज्य सरकार के निर्देश पर बिहारशरीफ में खुले मॉल को पुलिस ने करवाया बंद।


बिहारशरीफ-कोरोना वायरस को लेकर राज्य सरकार द्वारा दिए गए निर्देश पर बिहारशरीफ के अनुमंडल पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद अग्रवाल ने शहर के सभी मॉल को बंद करने का आदेश दिया है।जारी आदेश के बाद बिहारशरीफ के बिग बाजार बंद कर दिए गए थे जबकि V2 मॉल,बाजार कोलकाता सहित कई मॉल खुले थे सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद अग्रवाल ने सभी सम्बंधित थानेदार को खुले मॉल को बंद कराने के निर्देश जारी कर दिए।इस का अनुपालन करने पर  कड़ी कारवाई का भी निर्देश दिया गया है।